भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कला केंद्र में पीस सेंटर परिधि की ओर से महिला चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महिलाओं ने अपनी समस्याओं और नीतियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और द्वितीय सत्र में महिलाओं और लड़कियों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन सुषमा ने किया। मौके पर डॉ. अमृता प्रियंवदा, सरिता सिंह, अनीता शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, पूनम राय, वीणा सिंह, सरस्वती देवी, अमिता वर्मा, कुमकुम कुमारी, राज लक्ष्मी, शांति, सरिता शाह, मृदुला सिंह, दिव्या गुप्ता, रेखा देवी आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...