अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़ । एएमयू के विधि विभाग में अंतिम वर्ष का परिणाम जारी होते ही हंगामा जारी है। विधि विभाग के छात्रों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन को जारी रखा। प्रदर्शन कर रहे एएमयू के विधि विभाग में अध्ययनरत छात्रों ने बताया कि उनका भविष्य अधर में लटक गया है। विवि द्वारा पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शनिवार को जारी किया गया। जिसमें 110 छात्र छात्राओं में से 80 छात्रों का परिणाम रोक दिया गया। परिणाम रोके जाने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। मंगलवार को भी छात्रों ने विभाग परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि द्वारा उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एएमयू : लॉ छात्रों ने गेट पर जड़ा ताला, लेके रहेंगे आजादी के लगाए नारे पूरे चले प्रदर्शन के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। अब छात्र अब अन...