परिणाम आने के दूसरे दिन भी स्कूलों में झूमे बच्चे, मनाया जश्न
फतेहपुर, अप्रैल 16 -- फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षाओं के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। लेकिन दूसरे दिन गुरुवार को भी विद्यालयों में जश्न मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीणांचलों तक स्थित स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक लाकर खुद की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी मेधावियों को फूलमाला के साथ स्वागत करते हुए हौसला अफजाई की। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में अम्बर शुक्ला ने 98.8 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय जिला टॉपर रहे। जिनका गुरुवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। जिले में 95 प्रतिशत से अधिक बच्चे पास हुए हैं। लोगों ने अपने बच्चों का मुंह मीठा कराया और ढेर सारा आशीर्वाद दिया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट में चमके स्टूडेंट्स इसके साथ ही स्कूलों में पहुंचकर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.