परिजन सोते रहे चोरों ने दिया वारदात को अंजाम,10 लाख के जेवरात चोरी
कन्नौज, मई 21 -- छिबरामऊ। प्रेमपुर क्षेत्र के ग्राम सबलपुर में बुधवार रात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह परिवार के जागने पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्राम सबलपुर निवासी श्याम सिंह बुधवार रात अपने पिता कश्मीर सिंह, पत्नी रेखा देवी और बेटी लक्ष्मी के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। इसके बाद उन्होंने कमरे का गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया और श्रंगारदानी में रखी अलमारी की चाबी निकाल ली। चोरों ने अलमारी खोलकर उसमें रखे कीमती जेवरात और 500 रुपये की नकदी पार कर दी। सुबह जब रेखा देवी की नजर खुली अलमारी पर पड़ी तो उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। चोरी की सूचना पर प्रेमपुर चौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.