नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, व.सं। नंद नगरी के बी-एक पार्क में शनिवार को ई-रिक्शा चालक 25 वर्षीय सनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों के रूट मैप की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार, सनी को शनिवार दोपहर किसी का फोन कॉल आने के बाद नंद नगरी गया था। शाम करीब पांच बजे उसने परिवार से बात कर बताया कि वह जल्द लौट आएगा, लेकिन इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। शाम करीब सात बजे पुलिस ने शाम करीब सात से 7:30 बजे परिवार को सूचना दी कि सनी का शव पार्क में खून से लथपथ पड़ा मिला है। यह सुनते ही परिवार पर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.