संतकबीरनगर, जनवरी 5 -- धनघटा/पौली/संतकबीरनगर, हिंटी। धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव की रहने वाली एक किशोरी ने रविवार को घर के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटक कर आत्म हत्या कर ली। जबकि परिजन दरवाजे पर अलाव ताप रहे थे। परिजन आनन-फानन में किशोरी को सीएचसी हैंसर ले गए, वहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव की रहने वाली 15 वर्षीय रोशनी पुत्री शेष अवतार रविवार को घर के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटक गई। घटना के वक्त परिजन बाहर अलाव ताप रहे थे। घर का कोई सदस्य अंदर गया तो रोशनी को लटकते देखा और शोर मचाया। उसके बाद परिजन और आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने रोशनी को तत्काल सीएचसी हैंसर पहुंचाया, वहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पी...