बरेली, अप्रैल 14 -- मरीजों की सहूलियत के लिए बनी जिला अस्पताल की हेल्प डेस्क महज दिखावे की रह गई है। अस्पताल में सोमवार को इलाज कराने पहुंचे दिव्यांग को व्हील चेयर तक नहीं मिली। वह ओपीडी से पैथलाजी तक परिजन के कंधे पर गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करने के लिए तैयार थे, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी ने मोबाइल जमा करने की बात कही और व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजो की काफी भीड़ रही। दो दिन बाद सामान्य ओपीडी का संचालन हुआ तो सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में रविवार के अवकाश के बाद मरीजों की भीड,1670 के ओपीडी पर्चे बने ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आए दिव्यांग अंकुल के मुताबिक, डॉक्टर ने उनको कई तरह की जांच लिखी थी। वह परिवार के साथ हे...