कुशीनगर, अप्रैल 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी गांव के पुरैना टोला में ईट-भट्ठे पर विषैले सर्प ने एक बालक को डंस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक कराते रहे। नजीजतन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बिहार राज्य के नालंदा जिले के मोहम्मदपुर निवासी महावीर माझी पुत्र सरवन माझी उम्र 10 वर्ष अपने पिता के साथ ईट-भट्ठे पर रहता था। शनिवार की शाम सरसो के खेत में उसे विषैले सर्प ने डंस लिया। उसने घर जाकर परिजनों को यह बात बताई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय पहले झाड़फूंक कराने लगे। यह भी पढ़ें- दवा नहीं मिलने से सर्पदंश से पीड़ित की मौत इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। बाद में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.