गोपालगंज, मार्च 9 -- गोपालगंज। मॉडल सदर अस्पताल में सोमवार को एक मरीज के परिजनों और सुरक्षा कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया । हालांकि थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गई और अस्पताल की व्यवस्था फिर से सुचारु रूप से चलने लगी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी तरह के विवाद की जानकारी से इंकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...