गंगापार, मई 26 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा थाना क्षेत्र के चंदापुर-भंभौरा गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक 32 वर्षीय युवक ने परिजनों से हुए विवाद के बाद जान देने की नीयत से चूहा मारने वाली दवा निगल लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन विषाक्त खाए युवक को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान युवक की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...