औरैया, जून 20 -- अनंतराम चौकी क्षेत्र में अचेत अवस्था में मिली मानसिक रूप से विचलित महिला को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाकर मानवता का परिचय दिया। महिला की पहचान होने के बाद उसे सकुशल परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व अनंतराम चौकी क्षेत्र में एक महिला अचेत अवस्था में मिली थी। महिला मानसिक रूप से विचलित होने के कारण अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह के निर्देशन में महिला की फोटो सोशल मीडिया एवं विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित की गई। इसके बाद सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों ने फोटो देखकर महिला की पहचान एलिस पुत्री कृपा शंकर निवासी नसीराबाद, थाना कोतवाली...