उरई, अप्रैल 27 -- जालौन।संवाददाता नवीन गल्ला मंडी के पास एक पांच वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया। बच्चा रोता हुआ गल्ला मंडी के सामने स्थित टिंकू की दुकान पर पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों का पता लगाकर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।नवीन गल्ला मंडी के पास टिंकू की दुकान पर कुछ लोग बैठे थे। तभी एक पांच वर्षीय बालक वहां से रोता हुआ जा रहा था। बच्चे के साथ कोई और नहीं था। दोपहर में बच्चे को अकेला रोकर जाते हुए वहां बैठे लोगों ने देखा तो बच्चे को रोककर उससे नाम पूछा। बच्चे ने अपना नाम सक्षम पिता का नाम दीपू और मां का नाम पूजा बताया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मिशन शक्ति टीम ने बच्चे के परिजनों का पता लगाया और बच्चे को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को पाकर माता पिता ने पुलिस की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...