लखनऊ, अगस्त 22 -- परिवारीजनों से नाराज होकर रायबरेली से दिल्ली के लिए निकलीं नाबालिग सगी बहन को गश्त कर रही नाका पुलिस ने सतर्कता से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि रायबरेली महाराजगंज की दोनों लड़की परिजनों से मामूली बात पर नाराज होकर रायबरेली डिपो से चारबाग बस अड्डे पर शुक्रवार रात पहुंची थी। पुलिस टीम में दरोगा रवीश भाटी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दोनों लड़की को अकेले खड़े और परेशान हालत देखा। इस पर दरोगा रवीश भाटी ने पिंक बूथ नौ पर तैनात महिला कांस्टेबल नीतू गंगवार को बुलाया। कांस्टेबल नीतू के माध्यम से दरोगा रवीश ने दोनों लड़की से पूछताछ शुरू की। तब पीड़िता ने बताया कि वह परिजनों से नाराज होकर रायबरेली से आईं हैं। दोनों दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। पुलिस टी...