लखनऊ, अगस्त 1 -- टिकनियामऊ गांव में आजाद (38) का शव शनिवार शाम पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। परिजनों ने हत्यारोपियों पर बुलडोजर की कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए सड़क पर शव रखकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। देर शाम परिजनों ने मृत मजदूर का अंतिम संस्कार किया। वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद आरोपी प्रधान पति हसीब खान समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गोसाईंगंज एसीपी रिषभ यादव ने बताया कि आजाद के घर के बाहर पानी की निकासी के मामले में विवाद था। इसी मामले में शुक्रवार रात को दबंग पड़ोसियों ने आजाद की धारदार हथियार, सरिया और लाठी डंडों से हमला कर हत्या कर दी थी। बीच बचाव में पत्नी अंजू ...