कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- कौशाम्बी ब्लॉक के उरई अशरफपुर गांव में देर रात युवक अपने घर पहुंचा तो परिजन नाराज हो गए। उसके जमकर डांट पड़ी। इससे वह क्षुब्ध होकर कुंए में कूद गया। किसी तरह उसको निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उरई अशरफपुर निवासी कृष्ण (20) पुत्र प्रकाश तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। शुक्रवार की देर रात वह घर पहुंचा तो परिजन नाराज हो गए। उसकी हरकतों से परिजन खफा थे। इसको लेकर उन्होंने जमकर डांटा-फटकारा। इससे नाराज होकर कृष्ण घर से बाहर निकला और गांव के बाहर स्थित कुंए में कूद गया। जानकारी होने पर परिजन भागकर पहुंचे। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया और सरायअकिल के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पू...