परिजनों ने जिसे मृत मानकर किया अंतिम संस्कार वो निकला जीवित
किशनगंज, मार्च 29 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। मामले में एक युवक को मृत मानकर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन बाद में वो युवक जीवित निकला। अंतिम संस्कार से पहले शव का पोस्टमार्टम भी करवाया गया था। पूरा मामला किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग निवासी एक युवक से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार किशनगंज शहर के खगड़ा तीन नंबर रेलवे फाटक के निकट बीते गुरुवार की देर रात को एक एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। इस मामले में किशनगंज सदर थाना में यूडी केस दर्ज करवाया गया था। इधर मोतीबाग का एक व्यक्ति भी गुरुवार से लापता था। लापता व्यक्ति के परिजन शुक्रवार की सुबह मोतीबाग से सदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.