देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस संबंध में नाबालिग के पिता के आवेदन पर थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चौपामोड़ जैप-05 कैंप निवासी एक व्यक्ति ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 1 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे घर से चौपामोड़ बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। पिता के अनुसार सुबह करीब 10 बजे तक बेटी के घर नहीं लौटने पर उन्होंने अपने स्तर से आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.