औरैया, जून 2 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कुत्ते के काटने के बाद लगाए गए इंजेक्शनों के बावजूद पुत्री की मौत होने पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही मृतका का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। ग्राम गुलाबपुर निवासी करतार सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी लगभग 12 वर्षीय पुत्री गुंजन घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान 15 मई 2026 को उसे कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। परिजनों के अनुसार बच्ची को 15 मई, 18 मई, 22 मई और 29 मई को निर्धारित तिथियों पर इंजेक्शन लगाए गए, लेकिन इसके बावजूद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बताया ...