उन्नाव, जून 11 -- सुमेरपुर। गोरखपुर में सोमवार शाम एचटी लाइन की चपेट में आने से बिहार थानाक्षेत्र के चांदपुर निवासी कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह शव गांव लगा गया तो आक्रोशित परिजनों ने उन्नाव-लालगंज हाईवे पर तकिया मेला गेट के पास शव रख हाईवे जाम कर दिया। आरोप था कि ट्रांसपोर्ट मालिक ने जो आश्वासन दिया, वह पूरा नहीं किया। सूचना पर पहुंची बिहार थाना पुलिस ने सभी को समझा कर हाईवे से हटाया, जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हुआ। चांदपुर के 50 वर्षीय हरिनाम पुत्र शंकर लखनऊ के न्यू ब्राइट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट का कंटेनर चलाते थे। सोमवार शाम वह लखनऊ से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर में थाना खजनी क्षेत्र के छपिया पशु बाजार के पास कंटेनर का ऊपरी हिस्सा एचटी लाइन में छू गया। करंट की चपेट में आने ...