परिजनों को हिरासत में रखने का आरोप
नोएडा, सितम्बर 12 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। प्रेम विवाह करने वाले एक युवक के परिजनों को पुलिस द्वारा अवैध हिरासत में रखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिजनों को तीन दिन तक चौकी में रखा गया और छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की गई। हालांकि, पुलिस ने आरोप को निराधार बताया है। सूरजपुर निवासी एक महिला ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उनके छोटे बेटे ने प्रेम प्रसंग के चलते हाथरस निवासी एक युवती से 20 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया है। इसके बाद दोनों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी का पंजीकरण भी कराया। महिला का कहना है कि दोनों बालिग हैं और अपनी शादी से खुश हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक के परिजनों को अवैध रूप से हिरासत में रखा और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पांच लाख रुपये की मांग किए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.