सोनभद्र, मई 2 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद बीते गुरुवार शाम खड़िया खदान के कोल क्षेत्र में होल पैक डंपर की चपेट में आने से 21 वर्षीय पिकअप चालक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस बीच मृतक परसवार राजा तारापुर निवासी सकलू पुत्र रघुनाथ की मौत के बाद घटना की सूचना मिलने पर मुआवजा की मांग को लेकर एनसीएल खड़िया गेट पर देर रात तक धरना प्रदर्शन के बाद मामला बढ़ता देख एनसीएल प्रबंधन ने देर रात दो लाख रुपये तात्कालिक सहयोग राशि परिजनों को प्रदान कर दी है। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसके अतिरिक्त कंपनसेशन व मुआवजा प्रबंधन नियमानुसार निर्गत करायेगा। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...