परिजनों को ढूंढ मासूम बच्ची से पुलिस ने मिलाया
महाराजगंज, जून 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रास्ता भूलने से अपनों से बिछड़ी एक चार साल की मासूम के लिए चौक पुलिस देवदूत बनकर सामने आई। अपनों से दूर होकर सहमी व रोती हुई बच्ची को जब पुलिस ने अपनी छाती से लगाया तो उसकी हिचकियां थम गईं। सोशल मीडिया की मदद से पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में परिजनों को ढूंढ निकाला। थाने पहुंचते ही जब मां की नजर अपनी लाडली पर पड़ी तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मां ने दौड़कर बच्ची को गले से लगा लिया। इस नजारे को देख थाने में मौजूद हर शख्स की आंखें खुशी की आंसू से नम हो गईं। यह भी पढ़ें- चाइल्ड हेल्प लाइन के प्रयास से परिजनों से मिली बालिका मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत चौक थाने की मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला एसआई रेखा वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव व महिला आरक्षी अंजली भारती क्षेत्र में भ्रमणशील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.