उरई, मार्च 14 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार रात परिजनों के पास सोई युवती लापता हो गई। पिता ने पड़ोसी युवक पर उसे अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है।नगर के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री बी काम में पढ़ रही है और कुछ ही दिन पहले परीक्षा देकर लौटी थी और शुक्रवार रात ही वह अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी लेकिन शनिवार सुबह वह बिस्तर पर नहीं मिली थी। लापता हुई युवती के पिता के अनुसार विगत कुछ दिनों से पड़ोसी युवक उसकी पुत्री को परेशान कर रहा था जिसकी शिकायत उसने युवक के परिजनों से की थी जिस पर उन्होंने आईन्दा ऐसी हरकत न किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब वह लापता हो गई है जिससे लग रहा है कि युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के अनुसार शिकायत मि...