कौशाम्बी, मई 4 -- कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गई। खोजबीन के दौरान घर पर एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि मैं घर छोड़कर जा रही हूं, कोई मुझे मत ढूंढ़ना, मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। मंझनपुर इलाके की महिला ने बताया कि दो मई की शाम वह खेतों की ओर गई थी। इस दौरान 17 साल की बेटी घर पर थी। पीड़िता के अनुसार, लौटकर आने पर बेटी संदिग्ध दशा में लापता मिली। खोजबीन के दौरान ही कमरे में चिट्ठी पड़ी मिली। यह चिट्ठी पुलिस को सौंप दी गई है। परिवार वालों के मुताबिक किशोरी सिम निकालकर अपना मोबाइल फोन भी साथ लेकर गई है। डीएसपी शिवांक सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कराकर उसकी तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...