परिजनों के नंबर ब्लैकलिस्ट कर घर से भागी किशोरी
बांदा, जुलाई 17 -- बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी से एक किशोरी लापता हो गई। उसने घर वालों के सभी नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिए। मां ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया 14 जुलाई को 17 वर्षीय बेटी दोपहर में घर से लापता हो गई। वह मोबाइल लिए हैं। हम लोग नंबर लगाते हैं तो सारे नंबर उसने ब्लैक लिस्ट में डाल दिए हैं। पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। यह भी पढ़ें- स्कूल से घर लौटने के बाद लापता हुई छात्रा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.