परिजनों की डांट से नाराज हो घर से गई 14 वर्षीय किशोरी बरामद
देहरादून, जून 7 -- देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र से लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को दून पुलिस ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से चली गई थी। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि शनिवार दोपहर क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी थी कि उनकी बेटी बाजार से सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रिश्तेदारों व सहेलियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने किशोरी को आशारोड़ी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- परिजनों की डांट से नाराज हो घर से गई 14 वर्षीय किशोरी बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.