फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- थाना रजावली क्षेत्र में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि किसी बात पर परिजनों ने उसे डांट दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव रामगढ़ निवासी रक्षपाल सिंह का 16 वर्षीय पुत्र शिशुपाल को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। जिससे क्षुब्ध हो गया। उसने मौका लगते ही कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी काफी देर बाद हुई। जब किशोर काफी देर तक दिखाई नहीं दिया। किशोर को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुन आस-पड़ोस के लोग भी पहुंचे। परिजनों ने किशोर को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...