बिजनौर, अप्रैल 9 -- थाना हल्दौर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आरोपी चालक की गिरफ्तारी न होने पर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद हल्दौर पुलिस ने बिना सूचना दिए ही शव को उठाकर संयुक्त चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया और उन्हें अंतिम बार देखने तक नहीं दिया गया। परिजनों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। शहर कोतवाली के ग्राम गोकलपुर कासम उर्फ पैदा निवासी चन्द्रपाल सिंह के पुत्र चंदन (23) की बुधवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार को चंदन अपनी बाइक से धामपुर से घर लौट रहा था। जब वह झालू में पानी की टंकी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मार दी। चंदन की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.