देहरादून, जून 17 -- परिचित ने धोखे से कंस्ट्रक्शन कंपनी की बीएमडब्ल्यू कार लेकर हड़प ली। आरोपी बिना बीमा लग्जरी कार को सड़कों पर दौड़ा रहा है। खतरनाक ड्राइविंग और ओवर-स्पीडिंग में 19 ऑनलाइन चालान भी करा चुका है, यह चालान पेंडिंग हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाने पर जब आरोपी नहीं आया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि रायपुर स्थित अभय विजन कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक पंकज सिरोही ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी है। उनका कहना है कि जनवरी 2024 में वह अपनी कंपनी के नाम पंजीकृत बीएमडब्ल्यू कार को सर्विस के लिए मोहब्बेवाला ले जा रहे थे। क्लेमनटाउन इलाके में उन्हें परिचित संदीप कुमार मिला, जो मूल रूप से अलवर, राजस्थान का निवासी है और इन दिनों रेवाड़ी, हरियाणा में रह रहा है। संदीप ने कुछ निजी...