अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बसंत विहार में परिचित के घर गए युवक को हमलावरों ने पीट दिया। आरोपी गले से सोने की चेन और जेब से नगदी निकाल ले गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। संगम विहार निवासी अमित शर्मा गुरुवार की रात बसंत विहार में अपने परिचित के यहां गया था। आरोप है कि वहां पहले से ही दो पक्षों में विवाद हो रहा था। अमित ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने मारपीट कर दी। गले से सोने की चेन तोड़ ली। यह भी पढ़ें- बरात से घर लौट रहे कार सवार भाइयों को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...