वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। परिचालन विभाग ने ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल अपने नाम कर लिया। एकतफा मुकाबले में उसने विद्युत विभाग को 193 रनों के भारी अंतर से पराजित किया। डीआरएम आशीष जैन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में परिचालन विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 351 रन बनाए। मनीष ने महज 51 बॉल पर 14 चौके और 12 छक्के की मदद से 141, रामप्रवेश यादव ने 25 बॉल पर आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 85, गजानंद कुमार ने 17 बाल पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 51, गौरव कुमार ने 12 बाल पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाए। मुनि कुमार ने 47 रन देकर दो और रमेश नीरज व करण ने एक-एक विकेट झटके। 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत विभाग की पूरी टीम 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.