चंदौली, फरवरी 26 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। रेलवे बाकले खेल मैदान पर गुरुवार को मंडल अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच में मैकेनिकल विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 136 रन बनाकर 6 विकेट खो दिया। जवाब में परिचालन विभाग ने संयमित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 19 ओवरों में 138 रन बनाकर 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार परिचालन विभाग ने मुकाबला 4 विकेट से जीतकर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में परिचालन विभाग की ओर से विजय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए और उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। वहीं पूरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैकेनिकल विभाग के क्यामुद्दीन को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया। अजीत और अकरम ...