बेगुसराय, मार्च 21 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन पर परिचालन विभाग के कर्मियों की मनमानी के कारण स्टॉल संचालक परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक सोनपुर मंडल के अधिकारियों के निर्देश के बावजूद पूर्व से प्लेटफॉर्मो पर निर्धारित ट्रेनों के आवागमन का कोई नियम कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। स्टॉल संचालकों ने बताया कि परिचालन विभाग की मनमानी के कारण उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...