महाराजगंज, मार्च 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार ने पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में हो रही देरी पर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ पहुंचे प्रबंधक प्लेटफार्म के स्टेशन अधीक्षक के पैनल रूम में गए। उन्होंने हर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा पहलुओं की विशेष जांच की। स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त किया। प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार ने नौतनवा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान क्रू रेस्टरूम, परिचालन कक्ष, वाणिज्य कक्ष, आरपीएफ बैरक मालगोदाम यार्ड, आरक्षण हाल , प्लेटफार्म आदि के व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच पड़ताल की। यात्री सुविधाओं से जुड़े प्रतीक्षालय, साफ सफाई,...