वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। परिचालन और यांत्रिक विभाग की टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में इंजीनियरिंग विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में यांत्रिक विभाग की टीम ने प्रशांत श्रीवास्तव और रोहित सिंह की शानदार बैटिंग से 19.3 ओवर में 8 विकेट पर 183 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत लिया। प्रशांत ने 37 बॉल पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 67 रन और रोहित ने 23 बाल पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाए। यह भी पढ़ें- परिचालन और यांत्रिक विभाग ने सेमीफाइनल में जगह बनाई रोहित सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट ख...