बरेली, अप्रैल 28 -- बरेली। फरीदपुर में मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती निवासी राशिद परिवहन निगम गाजियाबाद में परिचालक पद कौशाबी डिपो में कार्यरत हैं। कौशांबी से बरेली बस यूपी 78एन1877 पर डयूटी थी। राशिद का आरोप है, वह कौशांबी से बरेली आये थे। बस में चार शराब पीये यात्री थे, जो सेटेलाइट तक आये। उन यात्रियों ने विवाद शुरू कर दिया। कंडेक्टर वाली सीट पर बैग रखा था। उनमें से किसी एक यात्री ने मौका मिलते ही सीट से बैग चोरी कर लिया। बैग में टिकट काटने की मशीन, मैनुअल बेविल गड्डी,13 से 14 हजार कैश और पर्श था। बारादरी पुलिस ने इस मामले में परिचालक मोहम्मद राशिद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...