सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। संविदा महिला परिचालक भर्ती के लिए आयोजित रोजगार मेले में उच्च शिक्षित महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली। बुधवार को आयोजित मेले में करीब 60 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें 12 ग्रेजुएट, 5 पोस्ट ग्रेजुएट और एक एमसीए डिग्री धारक अभ्यर्थी भी शामिल रही। गिलकॉलानी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस मेले में महिलाएं जरूरी कागजात के साथ सुबह से ही पहुंचने लगीं। भर्ती प्रक्रिया में जनपद के करीब 400 रिक्त पदों को भरने की तैयारी की जा रही है, जिसमें महिला परिचालकों की भर्ती संविदा पर की जा रही है। भर्ती में इंटरमीडिएट पास और सीसीसी कंप्यूटर प्रमाण पत्र अनिवार्य रखा गया है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। एनसीसी, एनएसएस, उत्तर प्रद...