परिचालक को चाकू से जख्मी कर भागा जेबकतरा
रुडकी, अप्रैल 20 -- रुड़की से देहरादून जा रही रोडवेज बस में सोमवार को एक जेबकतरा यात्रियों की जेब काटने के इरादे से बस में चढ़ गया। शक होने पर परिचालक ने उसे पकड़ लिया, जिस पर आरोपी ने परिचालक पर चाकू से हमला कर दिया और घायल कर भागने लगा। जेब कतरा के हमले से परिचालक घायल हो गया। चालक और परिचालक ने पीछा कर उसे दबोच लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को चालक शशिकांत और परिचालक श्रवण कुमार रोडवेज बस लेकर रुड़की से देहरादून के लिए रवाना हुए थे। बीएमएम तिराहे के पास एक युवक बस में चढ़ा और यात्रियों की जेब काटने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर परिचालक श्रवण कुमार ने उसे पकड़ लिया। इस पर आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया। इसी बीच जेबकतरे ने परिचालक पर चाकू से हमला कर दिया और बस से उतरकर भागने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.