बिहारशरीफ, मार्च 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत परिचारी को विभागीय प्रावधान के अनुसार प्रोन्नति दी जानी है। स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने प्राचार्यों से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत परिचारी की ब्योरा उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। लेकिन, प्राचार्यों ने परिचारियों का ब्योरा जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया। डीपीओ ने पत्र भेजते हुए हफ्तेभर में विभाग द्वारा जारी 14 कॉलम के फॉर्मेट में भरकर बीआरसी में उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी इंटर योग्यताधारी नियमित परिचारी का नाम वरीयता सूची में अंकित नहीं होती है और प्रोन्नति का लाभ से वंचित होते हैं तो इसकी जिम्मेवारी प्राचार्यों की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...