संभल, जून 3 -- डिस्ट्रिक्ट सीनियर बार एसोसिएशन एंड लाईब्रेरी के अधिवक्ता व पदाधिकारी बुधवार को बार अध्यक्ष शहाबउद्दीन खान एडवोकेट की अध्यक्षता में नवांतुक एडीएम सत्य प्रिय सिंह से औपचारिक परिचय वार्ता की गई। जिसमें डिस्ट्रिक्ट सीनियर बार एसोसिएशन एंड लाईब्रेरी संभल के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए समस्याएं रखीं। बार के अध्यक्ष शहाबउद्दीन खान एडवोकेट ने कहा कि तहसील का बस्ता चकबन्दी मुरादाबाद अभिलेखागार में जमा है और अभी तक उसे बहजोई अभिलेखागार में नहीं लाया गया है। जिसके कारण वादकारियों को अभिलेखों की नकलें नहीं मिल पा रही हैं। फलस्वरूप चकबन्दी न्यायालयों में चकों की अपीलें व निगरानियों के लम्बित होने की समस्या बढती जा रही है और उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। धारा 30 व धारा 24 की कार्यवाही भूचित्र की नकल न मिलने के कारण नही...