सीतापुर, फरवरी 18 -- नैमिषारण्य, संवाददाता। चौरासी कोसी परिक्रमा में बुधवार को शामिल होने आए सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की मौत हो गई। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की कुंड में स्नान करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य लाया गया, जहां सीपीआर देने के बावजूद भी मरीज को बचाया नहीं जा सका। मध्यप्रदेश के भिंड बहरौली निवासी परमाल सिंह (62) बीते 10 फरवरी को अपने 65 साथियों के साथ बस से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। ओरछा, बैजनाथ धाम, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस सहित तीर्थों की यात्रा के उपरांत सभी लोग मंगलवार को नैमिषारण्य पहुंचे थे। साथियों के अनुसार बुधवार सुबह परमाल सिंह ने राजघाट के गोमती तट पर स्नान किया कुछ ही समय बाद अचानक परमाल बेहोश हो गए। आनन-फानन में साथियों द्वारा एम्बुलेंस सेवा सामुदायिक स्...