अलीगढ़, अप्रैल 25 -- n पूजा-अर्चना व हवन-यज्ञ के साथ विधिवत िकया गया शिलान्यास n सेवा सदन के बनने से परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहतजट्टारी, संवाददाता। ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। गोला कुआँ, गांव जैदपुरा स्थित परिक्रमा मार्ग पर संत भैया रामशरण स्वामी जी की सम्मान में 'भैया जी ब्रज यात्री विश्राम सेवा सदन' का शुक्रवार को विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ के साथ शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू किया गया है।इस सेवा सदन के निर्माण में नमो यूथ ब्रिगेड तथा समाजसेवियों के विशेष सहयोग से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर कुमार के नेतृत्व में न केवल आर्थिक व सामाजिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ब...