मथुरा, मई 25 -- अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के बलदेव, कारब, बंदी, माना गढ़ी, टेंटीगांव, राया में नि:शुल्क दवा वितरण कैम्प शिविरों का आयोजन कर परिक्रमार्थियों को नि:शुलक दवाएं वितरित की जा रही हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि जगह-जगह लगे इन कैंपों का आयोजन अधिक मास के समापन दिन 15 जून तक निरंतर चलेगा। इस अवसर पर टीचर्स विंग के प्रदेश सचिव सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष भरत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिल सिंह, रवी कश्यप, भखेरन सरपंच, कन्हैया ठेनुआ, रितिक शर्मा, रामेश्वर शर्मा, विष्णु शर्मा, भारत सिंह, कृष्णा, सत्यवीर सिंह, सुमित, भगवान सिंह, आकाश, अंकित एवं समस्त जिला इकाई का सहयोग चल रहा है। यह भी पढ़ें- परिक्रमार्थियों के लिए लगाए नि:शुल्क चिकित्सा...