कौशाम्बी, मार्च 18 -- अटसराय, हिन्दुस्तान संवाद। पवित्र रमजान माह के अवसर पर समाजसेवी सोफउर रहमान द्वारा परास ग्राम सभा पर भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में हजारों की संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की और खजूर खाकर अपना रोजा खोला। इसके बाद विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों का जायका लिया।रोजा खोलने के बाद सभी लोगों ने मिलकर नमाज अदा की और देश में अमन, शांति व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। इस दौरान भाईचारे और एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...