बरेली, जून 25 -- बरेली। विश्वविद्यालय ने एनईपी के तहत एमए, एमएससी, एमकॉम और एमएससी (गृह विज्ञान) पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2025-26 की बाह्य प्रयोगात्मक व आंतरिक परीक्षाओं की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून किया है। परीक्षा नियंत्रक अनिल यादव ने सभी महाविद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयावधि में परीक्षाएं कराकर अंकों को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। 30 जून के बाद कोई भी अंक स्वीकार न करने, परीक्षा परिणाम रूकने पर महाविद्यालय की जिम्मेदारी होने की बात कही है। यह भी पढ़ें- स्नातक द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर के प्रैक्टिकल अंक 30 जून तक होंगे अपलोड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...