परास्नातक में प्रवेश को पहली मेरिट लिस्ट जारी, आज से होगी काउंसिलिंग
बरेली, जुलाई 25 -- बरेली कॉलेज ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एमए और एमएससी प्रथम सेमेस्टर की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थी 25 जुलाई से 27 जुलाई तक कॉलेज के संबंधित विभागों में उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते हैं। काउंसिलिंग का समय सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है। मुख्य प्रवेश नियंत्रक ने बताया कि एमए संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, गणित, सैन्य विज्ञान, सांख्यिकी और पर्यावरण विज्ञान विषयों में आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय : चार वर्षीय बीएड में प्रवेश को पहला कटऑफ जारी प्रो. वंदना शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.