पीलीभीत, मार्च 11 -- बीसलपुर। अपना दल कमेरा वादी की बैठक में आकाश पटेल को सक्रिय सदस्य बनाया गया। गांव परासी रामकिशन में आयोजित बैठक में क्षेत्र की मांग पर वार्ड संख्या 27 से सदस्य जिपं का प्रत्याशी घोषित किया गया। इस मौके पर विस अध्यक्ष रामचंद्र लाल कोहली ने कहा की दल और देश को युवाओं की जरूरत है। आज के दौर में युवा बदलाव कर सकते हैं। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल ने की। बैठक में साधूराम, राजेश यादव, रामनिवास, मूलचंद, रामपाल, भुवनेश, मंगली प्रसाद भारती, धर्मपाल, रोहित पटेल कुमार, गौरव बिहारी लाल, देवदत्त गंगवार, डा. कौशल गंगवार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...