बक्सर, मार्च 9 -- पेज तीन के लिए ----- इटाढ़ी। थाना क्षेत्र के उनवांस पंचायत के परासी गांव में सोमवार को करंट प्रवाहित बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी शंकर शाह का 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना शाह के रूप में की गई। युवक की हुई मौत के बाद गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। घटना के बाद कुछ ही देर में ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जाता है कि मृतक मकान निर्माण का कार्य करवा रहा था। वहां बिजली तार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। तभी बिजली करंट लगने से मुन्ना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.