जहानाबाद, जून 11 -- अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए 11 लोगों ने नामांकन किया नामांकन को लेकर सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम अरवल, निज संवाददाता। सदर प्रखंड की परासी पंचायत के पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। पैक्स अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वालों में सुधीर कुमार एवं संजीव कुमार शामिल हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 14 नामांकन हुआ है। निर्वाचित पदाधिकारी कुमारी सुषमा ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में 12 जून तक नामांकन पत्र दाखिल होगा। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी एवं आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद पर तीन एवं सदस्य पद पर 11 नामांकन हुआ है। उन्होंने बताया कि नामांकन को लेक...