जहानाबाद, फरवरी 10 -- मेहंदिया, निज संवाददाता परासी थाना मुख्यालय में बुधवार को एसपी का जनता दरबार होगा। थानाध्यक्ष सेराज आलम ने बताया कि नए एसपी नवजीत सिमी का परासी थाना मे यह पहला जनता दरबार है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों मे बिशेष उत्सुकता बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि एसपी के जनता दरबार में कई सारे मामलों का तत्काल निष्पादन किया जाता है और लोग होने वाले जनता दरबार में भी यही उम्मीद लगाए हैं। थानाध्यक्ष ने अपने थाना क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि वह एसपी के जनता दरबार में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का कार्य करें और अपनी समस्या को रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...